फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 04 Aug 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-68 ​बिजली विभाग महेंद्रगढ़ में विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली कर्मचारी। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बिजली कर्मचारी अधिकारी संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को डिवीजन कर्मचारियों ने कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। यूनिट स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शीर्ष नेतृत्व के उप प्रधान शिवकुमार ने की व यूनिट प्रधान नवीन कुमार किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर सरकार समय रहते अपने कर्मचारी विरोधी फैसले वापस नहीं लेती है तो बिजली कर्मचारी सांझा संघर्ष के बैनर तले 11,12 और 13 अगस्त को हड़ताल करने को विवश होंगे, जिससे जो औद्योगिक अशांति होगी उसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने सरकार से कर्मचारी विरोधी नीतियों को तुरंत वापस लेने व सभी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने एग्रो डिस्कोम, नूंह और गुरुग्राम का निजीकरण नीति को तुरंत प्रभाव से रद्द करना और बिजली कर्मचारियों का जोखिम भत्ता लागू करना आदि मांगें शामिल है।
एचएसइबी वर्कर यूनियन के केंद्रीय परिषद के संपादक सत्यवान यादव, डीसीओ सतीश कुमार जेई, यूनिट सचिव अनिल मेघनवास, कैशियर रवींद्र, एएचपीसी प्रधान विनोद, रामनिवास, मुकेश कुमार जेई, उपप्रधान राजकुमार, ऑडिटर संदीप, कृष्ण कुमार, योगेश सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें