फोटो नंबर 30मातमी धुन बजाकर सम्मान देते हुए सीआरपीएफ की टुकड़ी।संवाद
मंडी अटेली। अटेली गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान 40 वर्षीय सोनू कुमार की सोमवार को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद सोनू कुमार को गंभीर हालत में रेवाड़ी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।
मंगलवार को उनके पैतृक गांव अटेली में सीआरपीएफ की टुकड़ी की मौजूदगी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जवानों ने मातमी धुन बजाकर अपने साथी को अंतिम सलामी दी। माहौल गमगीन रहा और हर आंख नम नजर आई। सोनू कुमार अपने पीछे दो छोटे बच्चों और शोकाकुल परिवार को छोड़ गए हैं।
अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।