फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। बूढ़वाल निवासी एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक के बेटे ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बूढ़वाल निवासी जसवंत ने बताया कि उसका 72 वर्षीय पिता जयसिंह शनिवार को गोनेडा मेले में पैदल गया था। रात्रि को वापस आते समय नेशनल हाइवे 148 की सर्विस लाइन पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इसमें उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं रविवार को मृतक का नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें