फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ईद...नमाज बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बांटी खुशियां

Sat, 21 Mar 2026 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02नारनौल की जामा म​स्जिद में ईद की नमाज अदा करते समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। जिले में शनिवार को ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह अलग-अलग समय पर मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। नए परिधानों में सजे बच्चों ने खरीदारी की और खुशियां मनाईं। लोग एक-दूसरे के घर गए और सेवइयों का स्वाद चखा।
विज्ञापन

ईद का त्योहार शांति, सादगी और आपसी भाईचारे के साथ मनाई गई। मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9 बजे ईद की नमाज अदा की गई। इसकी इमामत कारी मोहम्मद हनीफ फैजी गौरवाल ने की।
नमाज में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। सुबह से ही शहर में ईद की रौनक देखने को मिली। लोग नए और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर मस्जिद पहुंचे और पूरे श्रद्धा भाव से नमाज अदा की। नमाज के दौरान सभी ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी सद्भावना के लिए विशेष दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

नमाज के बाद इमाम कारी मोहम्मद हनीफ ने खुत्बे के माध्यम से लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं है बल्कि यह इंसानियत, आपसी भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश भी देता है। उन्होंने सभी से समाज में एकता बनाए रखने और एक-दूसरे के प्रति प्रेम व सम्मान का व्यवहार करने की अपील की।
इमाम के विचारों का उपस्थित लोगों पर गहरा प्रभाव पड़ा और उनके संदेश ने लोगों के मन में सकारात्मक सोच को और मजबूत किया। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहा और खुशियां साझा कीं।
युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला, जिन्होंने इस पर्व को पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भी ईद की खुशियां दिखाई दीं और लोगों ने आपसी मेल-मिलाप के साथ त्योहार का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें