फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस ने लोगों को दी नए कानूनों की जानकारी

Sat, 21 Mar 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77-वार्ड नंबर तीन ​स्थित ठा​कुर जी मंदिर में लोगों  को नशा के प्रति जागरूक करती निर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पुलिस की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत शहर के वार्ड नंबर तीन, छह और 11 का सघन दौरा किया। इस दौरान लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। साथ ही नए कानूनों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय पार्षदों और गणमान्य व्यक्तियों के साथ नागरिकों को नशे की कुरीतियों के प्रति जागरूक किया और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का आह्वान किया।
निरीक्षक शारदा और उनकी टीम ने वार्ड नंबर तीन में ठाकुर जी के मंदिर, वार्ड नंबर छह के शिव मंदिर और वार्ड नंबर 11 के मोहल्ला नया खटीकान स्थित शिव मंदिर में युवाओं को नशे के घातक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 की जानकारी भी साझा की गई। इस दौरान नागरिकों को नए आपराधिक कानूनों, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।
उपस्थित महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला विरुद्ध अपराधों के प्रति जागरूक किया गया, जिस पर महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार साझा किए। इन कार्यक्रमों में वार्ड पार्षद अशोक, पूर्व पार्षद कृष्णा देवी, पार्षद राजेश, हरिराम खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें