हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल में वर्ष 2018 में हड़ताल के दौरान आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट वन के तहत अनुबंध आधार पर लगाए गए चालक व परिचालक हरियाणा रोजगार कौशल निगम की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण 23 फरवरी तक करवाएं।
हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल में 16 अक्तूबर से 2 नवंबर 2018 के दौरान हड़ताल चल रही थी। इस दौरान विभाग द्वारा आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट वन के तहत अनुबंध आधार पर चालक व परिचालक नियुक्त किए गए थे। इस अवधि के दौरान नियुक्त किए गए सभी चालक व परिचालक अपना पंजीकरण हरियाणा रोजगार कौशल निगम की वेबसाइट पर करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव प्रमाण पत्र व शैक्षणिक योग्यता संलग्न करना जरूरी है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई प्रार्थी 23 फरवरी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाता है या इस संबंध में कार्यालय के कोई सूचना प्रेषित नहीं करता है तो इस बारे में वह स्वयं जिम्मेदार होगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अगर किसी प्रार्थी को परेशानी है तो वह कार्यालय के सहायता केंद्र आरके (स्थापना शाखा) से संपर्क कर सकता है। इस बारे में विभाग ने लिपिक दलीप सिंह व कंप्यूटर ऑपरेटर अनूप कुमार की जिम्मेदारी लगाई गई है।