रात्रि गश्त के दौरान वाहनों की जांच करती पुलिस। विज्ञप्ति
- फोटो : Narnol
पुलिस ने शनिवार को रात्रि गश्त के दौरान विभिन्न मामलों में वांछित तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा 75 वाहनों के चालान किए गए।
अभियान के दौरान पुलिस की 49 टीमोें ने जांच की। इस दौरान 931 वाहनों को जांच हुई। चालान के अलावा तीन वाहनोें को जब्त किया गया है। इसके अलावा शराब भी पकड़ी है।
जिले में शनिवार की रात में पुलिस विभाग ने 10 से सुबह 4 बजे तक सघन जांच अभियान चलाया। इसके तहत जिले में 33 स्थानों पर नाके लगाए गए और 16 अन्य स्थानों पर पैदल गश्त लगाई गई। जिले के सभी थाना प्रबंधकों व चौकी इंचार्ज ने भी अपने-अपने क्षेत्र में नाके लगाए। साथ ही पीसीआर व राइडर को भी लगाया गया। अभियान के दौरान 343 पुलिस कर्मचारियों सहित जिले के सभी डीएसपी नाकों पर मौजूद रहे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आबकारी अधिनियम के तहत तीन मामले दर्ज किए गए, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 40 बोतल शराब बरामद की गई। इसके साथ ही पुलिस ने मारपीट कर फोन और नकदी छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस ने अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।