फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाई की दुकान में आग लगने से जला सारा सामान

विज्ञापन
जले खोखे को दिखाता मालिक। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नाई खोखे में शनिवार रात में अज्ञात कारणों से लगी आग से सामान जल गया। गांव नियाजलीपुर के बस स्टैंड पर रखे खोखे के बारे में पीड़ित ने इसकी शिकायत निजामपुर पुलिस चौकी में शिकायत देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नियाजलीपुर बस स्टैंड पर नियाजलीपुर निवासी रवि सैन की नाई की दुकान थी। शनिवार शाम को वह अपने खोखे को बंद कर घर चला गया था। मध्य रात्रि को अचानक खोखे में आग लग गई, जिससे रात्रि को गश्त कर रही 112 नंबर पुलिस पीसीआर ने खोखे में लगी आग को देखकर तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी के कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक खोखे में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। रविवार सुबह खोखा मालिक ने पुलिस में शिकायत देकर प्रशासन से उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। खोखा मालिक रवि सैन ने बताया कि दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया है।
निजामपुर चौकी प्रभारी एसआई रवि कुमार ने बताया कि नियाजलीपुर बस स्टैंड पर खोखा जलने की शिकायत मिली है। खोखा में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना है। -एसआई रवि कुमार, प्रभारी निजामपुर पुलिस चौकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें