फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल पाइप लाइन टूटी, 4 दिनों से आ रहा दूषित पानी

Wed, 06 Aug 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 13सिहमा में अनुसूचित जाति बोरवेल की पेयजल की टूटी पाइप लाइन से निकलते पानी को दिखाते लोग
विज्ञापन
सिहमा। अनुसूचित जाति मोहल्ले में लगे बोरवेल की पेयजल पाइप लाइन टूटने से लोग पिछले 4 दिनों से दूषित व बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


पाइप लाइन के टूटने के बारे में जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत भी करवा दिया लेकिन इस ओर कर्मचारियों व अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। ग्रामीण बनवारी लाल, पूर्व पंच नौरंग लाल, दीपक कुमार, नीरज ने बताया कि इस गंदे पानी के इस्तेमाल करने से हैजा, डायरिया, डेंगू, मलेरिया आदि फैलना का खतरा बना हुआ है। पाइप लाइन का पानी सड़कों पर फैल रहा है। जिसके कारण गड्ढा भी बन गया है।
विज्ञापन

पाइप लाइन टूटी होने के कारण जब भी पानी की सप्लाई आती है तो पानी मटमैला, बदबूदार व दूषित होता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पाइप लाइन को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए ताकि लोगों के घरों तक स्वच्छ पानी पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें