महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को डॉ. पूर्ण प्रभा ने प्राचार्य के पद का कार्यभार संभाला। इससे पूर्व डॉ. पूर्णप्रभा राजकीय महाविद्यालय नारनौल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत थीं। हाल ही में उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा की ओर से उनका स्थानांतरण महेंद्रगढ़ किया गया है।
डॉ. पूर्ण प्रभा के महाविद्यालय पहुंचने पर महाविद्यालय परिवार की ओर स्वागत किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के अध्यक्ष प्रो. डॉ. पीके शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि वे महाविद्यालय में गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं महाविद्यालय के चहुंमुखी उत्थान के लिए कार्य करेंगी। संवाद