फोटो नंबर- 13मेडिकल कॉलेज के बाहर झुंड बनाकर खड़े कुत्ते और उनको भगाने का प्रयास करता सुरक्षा
नारनौल। कोरियावास रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के आसपास आवारा कुत्तों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आवारा कुत्ते यहां से गुजरने वालों लोगों के पीछे दौड़ते हैं और काटने का खतरा भी बना रहता है।
जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज में ओपीडी गत मई में शुरू हुई थी जिसके बाद कॉलेज में लोगों की आवाजाही बढ़ी है। अब खाने की तलाश में आवारा कुत्ते भी मेडिकल कॉलेज के बाहर बैठे रहते हैं। वहीं कॉलेज के आसपास क्षेत्र में गत 8 माह के दौरान कुत्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार कुत्ते झुंड बनाकर लोगों के पीछे काटने के लिए दाैड़ते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, बच्चों व महिलाओं को होती है। मेडिकल कॉलेज के प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा कर्मी भगाने का प्रयास भी करते हैं लेकिन कुछ देर बाद फिर से जमा हो जाते हैं।
प्रशासन बरती जा रहा लापरवाही
नगर परिषद की ओर से कुत्तों को पकड़ा जाए ताकि लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के आस-पास क्षेत्र से कुत्तों को पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।
वर्जन :
आवारा कुत्तों को पकड़ने का कार्य किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर विभिन्न स्थानों पर टीम भेजी जा रही है। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के आस-पास कुत्तों को पकड़ने का कार्य भी जल्द किया जाएगा। -सत्येंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक, नप, नारनौल