फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टर! 50 लाख दे दो, वरना टपका दूंगा

Wed, 20 Aug 2014 12:32 AM IST
नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के एक निजी अस्पताल में मंगलवार सुबह रंगदारी न देने पर बदमाश के तीन गुर्गों ने परिसर में तीन फायर करते हुए चिकित्सक को धमकाया। वारदात के बाद कस्बे में दहशत फैल गई और विरोध में पूरा बाजार बंद हो गया। डीएसपी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया और वारदात संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में बिचला बाजार स्थित मित्तल अस्पताल के डा. भगवान दास मित्तल ने बताया कि सुबह 9.30 बजे वह ओपीडी में बैठे थे। तभी एक 20-22 साल का युवक आया और उसने मोबाइल से नंबर डायल करते हुए भाई से बात करने को कहा। फोन पर सामने वाले ने खुद को पप्पू गुर्जर बताया और गालियां देते हुए उसने कहा कि आदमी भेजा है उसे 50 लाख रुपये दे दो नहीं तो टपका दूंगा।

जब उन्होंने युवक को फोन वापस पकड़ाया तो वह गालियां देते हुए ओपीडी से बाहर निकल आया। डा. मित्तल ने बताया कि वह भी युवक के पीछे-पीछे बाहर आए तो अहाते में बैठे दूसरे युवक ने उल्टे कदम चलते हुए ताबड़तोड़ तीन हवाई फायर किए। इसके बाद वह सड़क पर बाइक लिए इंतजार कर रहे तीसरे साथी के साथ वहां से फरार हो गए। वारदात के बाद मौके पर काफी लोग जमा हो गए और दहशत के कारण कस्बे का बाजार भी बंद हो गया।  
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। डीएसपी कनीना रमेश कुमार और सीआईए महेंद्रगढ़ प्रभारी सुखवीर सिंह भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद डीएसपी हेडक्वार्टर जयपाल सिंह भी पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लेकर शिकायतकर्ता और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

अन्य पहलुओं पर भी हो रही जांच
डीएसपी हेडक्वार्टर जयपाल सिंह ने बताया कि मौका ए वारदात से आवश्यक तथ्य जुटाए गए हैं। शिकायतकर्ता सहित प्रत्यक्षदर्शियों और आसपास के दुकानदारों के बयान दर्ज किए गए हैं। मोबाइल टावर लोकेशन, कॉल डीटेल, टाइम लोकेशन और साक्ष्यों के आधार पर जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस रंगदारी के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें