फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी ने किया आई प्योर जल केंद्र का दौरा

विज्ञापन
मास्क वितरित करते मणिप्रकाश। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी महेंद्र कुमार नायक ने नांदी सामुदायिक जल परियोजना द्वारा संचालित आई प्योर जल केंद्र का दौरा किया। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी ने लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए अपशिष्ट पदार्थों के रिसाइकिल और रिड्यूस करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

परियोजना के सामुदायिक विशेषज्ञ मणी प्रकाश ने बताया कि हरियाणा में नांदी जल परियोजना जनस्वास्थ्य विभाग के सहयोग से वर्ष 2008 से 79 जल केंद्रों का संचालन कर रही है। इन जल केंद्रों के माध्यम से समुदाय को आरओ तकनीक का शुद्ध जल रियायती दरों पर मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 28 जल केंद्र चल रहे हैं। जल केंद्र पर योजना से जुड़े हुए लाभार्थियों को मास्क भी वितरित किए। इस अवसर पर जल केंद्र प्रचालक अमनदीप सिंह, सरदार गुरजीत सिंह, रविंद्र कुमार, इंद्रजीत सिंह व अशोक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें