फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

353 दिव्यांग नागरिकों को 420 सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साईकिल वितरित की

विज्ञापन
दिव्यांगजनों को बैटरी चलित तिपहिया वाहन वितरित करते उपायुक्त अजय कुमार। साथ हैं उपायुक्त आयकर र - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नारनौल। दिव्यांगों का आर्थिक उत्थान करने के लिए सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनके माध्यम से वे अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। किसी भी काम में ये उपकरण उनके लिए सहायक सिद्ध होंगे। उपायुक्त अजय कुमार ने बुधवार को जिला रेडक्रास समिति की ओर से सभागार में आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साइकिल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

अरावली पावर कंपनी प्राईवेट लिमिटेड के सामाजिक सरोकार एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से आयोजित समारोह में पहले से ही चिंहित किए गए 353 दिव्यांग नागरिकों को 420 सहायक उपकरण व बैटरी चालित तिपहिया साईकिल हेलमेट सहित वितरित किए गए। कार्यक्रम में उपायुक्त आयकर रोहतक लवलीन कौर (आईआरएस) विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थी। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन व राज्य सरकार दिव्यांगों के साथ है।
दिव्यांग अपने आप को किसी भी तरह से कम न समझें। हर इंसान में कुछ न कुछ विशेषता या हुनर होता है इसके माध्यम से वह कोई भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। डीसी ने नागरिकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी वे कंपनियों के साथ तालमेल करके इस तरह के कार्यक्रम रेडक्रॉस के माध्यम से करवाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि एपीसीपीएल की ओर से आज 1.32 करोड़ रुपये की राशि के सामान वितरित किए गए हैं। इससे पहले भी कंपनी की ओर से बैटरी चलित तिपहिया साइकिल वितरण के लिए 70 लाख रुपये की राशि इस जिले के लिए दी गई थी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अरावली पावर प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी असित दत्ता ने की। जिला रेडक्रॉस समिति के सचिव बलवान सिंह ने आगंतुकों का स्वागत किया। एलिम्को से एसके रथ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर नगराधीश अमित कुमार, अरावली पावर प्रोजेक्ट के एजीएम एचआर प्रभात राम, सुगाता दास गुप्ता, रेडक्रॉस सदस्य सुरेश चौधरी व व डॉ. एसपी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें