फोटो नंबर-01मॉडल स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अतिथि। स्रोत: संस
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित जिलास्तरीय खेल महोत्सव का समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. यशिका यादव ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में नव-निर्मित ओपन सामुदायिक व्यायामशाला का उद्घाटन भी किया गया। डॉ. यशिका यादव ने कहा कि नियमित व्यायाम स्वस्थ जीवन का आधार है। प्राचार्या प्रोमिला यादव ने बताया कि सामुदायिक सहयोग से बनी इस जिम का लाभ विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के स्थानीय लोग भी उठा सकेंगे। समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, खिलाड़ी और अभिभावक मौजूद रहे।
इन खिलाड़ियों ने शानदार किया प्रदर्शन
प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वॉलीबॉल के अंडर-14 वर्ग में आरपीएस महेंद्रगढ़, अंडर-17 में आरपीएस नारनौल और अंडर-19 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आजमाबाद मोखूता विजेता रहा। खो-खो के अंडर-11 में आरएचएम पोता कनीना, अंडर-14 और अंडर-17 में पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास व अंडर-19 में एलकेपीएस सिहमा ने पहला स्थान हासिल किया। कबड्डी और रस्साकशी प्रतियोगिताओं में भी विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।