फोटो 03 भविष्य को मंच पर सम्मनित करते आयोजक व अन्य। स्रोत: स्कूल
नारनौल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय प्राथमिक पाठशाला कालबा के चौथी कक्षा के छात्र भविष्य ने एथलेटिक्स की 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय मुखिया जय सिंह ने भविष्य को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और डीपीई करण सिंह के प्रयासों की सराहना की। भविष्य के कक्षा इंचार्ज और हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने इस उपलब्धि पर बात की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को संगठन सम्मानित करेगा। नंगली ने बताया कि सरकारी स्कूलों के बच्चे किसी से कम नहीं हैं। शिक्षक और बच्चे मेहनत कर उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। संवाद