फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में फैली गंदगी, शौचालय भी बदहाल

Thu, 26 Mar 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अनाज मंडियों में सरसों की 28 मार्च और गेहूं की एक अप्रैल से खरीद शुरू होनी है लेकिन अभी तक मंडियों में किसानों की सुविधाओं को लेकर व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। शहर की नई अनाज मंडी में गंदगी फैली है। सार्वजनिक शौचालय बदहाल है। पानी की टंकी सूखी पड़ी है।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी करने का आश्वासन दिया है लेकिन अभी तैयारियां नहीं की जा रही हैं। मंगलवार को टीम ने जब मंडी परिसर की पड़ताल की तो यहां सफाई की स्थिति खराब मिली। नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। मंडी शेड पर अतिक्रमण मिला।



लाइट खराब पड़ी है। जगह-जगह गंदगी का ढेर लगा हुआ है। शौचालय की बाहर से रंग पेंट कर दिया लेकिन अंदर बदहाल है। अनाज मंडी में फसल को बारिश से बचाव के लिए टीन शेड है और न ही तिरपाल का बंदोबस्त किया हुआ है।
विज्ञापन


किसानों के लिए अटल कैंटीन भी नहीं है, जहां पर किसान भोजन कर सके। इसके अलावा मंडी में किसानों के बैठने की भी व्यवस्था तक नहीं है। विभाग की ओर से किसानों के बैठने के लिए भी कोई बंदोबस्त नहीं किया गया है।



मार्केट कमेटी की ओर से अभी तक सीसीटीवी कैमरे भी लगा गए है। पिछली बार की दो कैमरे लगाए गए है। वो भी टोकन कक्ष के नजदीक लगाया है। जबकि प्रशासन की ओर से अनाज मंडी गेट पर लगाने के आदेश भी दिए गए है।




-

वर्जन



मार्केट कमेटी ने अनाज मंडी में तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी लाइटों को ठीक करवा दिया है। किसानों के बैठने के लिए टेंट लगवाए जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ व सतनाली मंडी में सभी तैयारियां पूरी कर दी जाएगी। किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- दाताराम, जेई, मार्केट कमेटी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें