नारनौल। धार्मिक संस्था श्रीकृष्ण कृपा जीयो गीता परिवार द्वारा शनिवार रात मोहल्ला बड़का कुआं में गीता पाठ और रविवार सुबह मोहल्ला बांस में हवन, गीता सत्संग पाठ का आयोजन किया।
मोहल्ला बड़का कुआं में आयोजित किए गए गीता पाठ में यजमान जितेंद्र कुमार व सुषमा देवी रहीं। वहीं रविवार को मोहल्ला बांस में आयोजित किए गए हवन एवं गीता सत्संग पाठ में यजमान बाबूलाल जांगिड़ रहे। इस मौके पर सुबह हवन किया गया। इसमें सभी ने आहुति डाली। हवन कार्यक्रम पंडित देवकीनंदन शास्त्री द्वारा विधिविधान से संपन्न करवाया गया।
हवन समापन के बाद गीता पाठ एवं गीता सत्संग का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम सुरेंद्र सैनी ने गणेश वंदना की व इसके बाद मास्टर शिव हरी ने हरि शरणम, राधिका सैनी ने ओम नमो भगवते वासुदेवाय, डाॅ. संतोष आहुजा ने भागवत स्तुति, सुरेंद्र यादव ने श्री कृष्ण कृपा अमृत पाठ, मास्टर सुरेश कुमार ने अष्टदश श्लोक, मधु यादव ने नौ श्लोक पाठ तथा सुमन सोनी ने शांति सद्भाव प्रार्थना की। इसके बाद भजनों का दौर शुरू हुआ। जिसमें राजेश यादव ने आना श्री भगवान हमारे हरि कीर्तन में, प्रेम आजाद ने दुनिया चले ना श्री राम के बिना राम जी चले ना हनुमान के बिना तथा मास्टर शिव हरी ने सदा सर पर तेरा हाथ रहे आदि भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। समां बांधा। अंत में आरती के बाद सभी को अमृतमयी प्रसाद वितरित किया गया। सभी कार्यक्रम संस्था के प्रधान डॉ. सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुए। गीता पाठ में प्रमुख रूप से गोपाल नंबरदार, अशोक कुमार, शिव प्रकाश, कंछल, शुभम, साहिल मित्तल, महेश सोनी, संतोष देवी, कमलेश देवी, तरुण तथा हर्षवर्धन आदि सहित काफी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।