फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र सेनानी महाशय संतलाल का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सिलारपुर महता निवासी एवं लोकतंत्र सेनानी महाशय संतलाल का बीती रात्रि करीब 11 बजे निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष के थे। संगीतमय शवयात्रा के साथ गांव में किए उनके अंतिम संस्कार में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। उनके पुत्रों जिलेसिंह, सरवर व सतीश ने उन्हें मुखाग्रि दी। उनके छोटे भाई फतेह सिंह एवं लाजपत ने बताया कि महाशय संतलाल बड़े सामाजिक एवं परोपकारी थे। जब वह युवा अवस्था में थे, तब देश में आपातकाल लागू हुआ था और लोकनायक जयप्रकाश नारायण के अनुयायी होने के कारण वह सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने पर जेल भी गए। सरकार ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी के रूप में न केवल सम्मानित किया बल्कि उन्हें पेंशन के रूप में विशेष सम्मान देते हुए सहयोग राशि की व्यवस्था भी की। उन्होंने बताया कि वह सांग एवं रागिनी के निपुण कलाकार थे तथा उनके अंतिम संस्कार में भी गायक कलाकारों ने संगीत के साथ भजन गाए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

कुलताजपुर के पूर्व सरपंच रोशनलाल शर्मा, राजाराम, ओमी, रामनिवास, सुगन चंद, रामसिंह मधुर, राव जसवंत सिंह प्रभाकर, माडूराम, पंकज, दुलीचंद, राजेश, रमेश व सुमेर सिंह नीरपुर समेत अनेक गणमान्य लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें