फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल माला रेलवे मार्ग पक्का करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सांसद धर्मबीर सिंह ने धोली-नांगल माला मुख्य मार्ग से नांगल माला रेलवे स्टेशन तक के 700 मीटर लंबे कच्चे रास्ते को पक्का करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखा है। ग्रामीणों ने इस रास्ते को पक्का करने की मांग उठाई थी और सांसद की ओर से इसकी पैरवी की गई।
विज्ञापन


उम्मीद जन सहयोग फाउंडेशन के उप प्रधान संदीप फौजी, सरपंच कृष्ण कुमार, मनीष कौशिक, दीवान कुमार, रविंद्र, सुरेंद्र और डॉ. खुशीराम ने पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ सांसद से मुलाकात की। उन्होंने सांसद को एक मांग पत्र सौंपा और बताया कि 55 फीट चौड़ा यह रास्ता बरसात के दिनों में भारी कीचड़ और जलभराव का कारण बनता है। नियमानुसार छह करम से अधिक चौड़ाई होने के कारण इसे पक्का करने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की बनती है। सांसद ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से इस मार्ग को आगामी कार्य कार्यक्रम में शामिल करने का अनुरोध किया है। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की है।

पांच से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ
सांसद धर्मबीर सिंह ने बताया कि इस 700 मीटर के टुकड़े के पक्का होने से आसपास के पांच से अधिक गांवों को लाभ मिलेगा। इससे किसानों, स्कूली विद्यार्थियों और आम नागरिकों को रेलवे स्टेशन तक सीधा संपर्क मिलेगा। वर्तमान में कच्चे रास्ते के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें