नारनौल। जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया का नाम देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल होने पर हरियाणा व्यापार मंडल ने उनका भव्य स्वागत किया। हरियाणा से सम्मान पाने वाले चार अधिकारियों में जेवरिया भी शामिल हैं। जिलाध्यक्ष संदीप नूनीवाला के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट किया। नूनीवाला ने कहा कि यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और संवेदनशील नेतृत्व का परिणाम है। उनके नेतृत्व में पुलिस ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनसंवेदनशीलता में सराहनीय कार्य किए हैं। संवाद