फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मंडियों में बाजार की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने की मांग

Sat, 16 Sep 2023 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
गांव गाहड़ा में आयोजित पंचायत को संबो​धित करते समाजसेवी ठाकुर अतरलाल यादव।
विज्ञापन
कनीना। मंडियों में बाजार की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने तथा इलाके की अनेक मांगों को लेकर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गांव गाहड़ा में किसान पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में गाहड़ा, सिहोर, कोटिया, करीरा, बाघोत, छिथरौली, झाड़ली, धनौंदा, खेड़ी, तलवाना, अगिहार, कनीना, भड़फ, ककराला सहित 15 गांवों के किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पंचायत की अध्यक्षता बसपा नेता प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने की। पंचायत में सर्वसम्मति से दस प्रस्ताव पास कर केंद्र व राज्य सरकार से बाजार की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने, रासायनिक खाद की कमी पूरा कर किसानों को मांग अनुसार पर्याप्त मात्रा में डीएपी व यूरिया खाद उपलब्ध कराने। बिजली कटौती बंद करने, युवाओं को रोजगार के लिए अटेली विधानसभा क्षेत्र में आईएमटी स्थापित करने, कनीना में लेबर ऑफिस स्थापित करने, मनरेगा का बजट बढ़ाकर ढाई सौ दिन की रोजगार गारंटी देने, क्षेत्र में संचालित खेल स्टेडियमों में कोचों की नियुक्ति कर खेल सुविधाएं बढ़ाने, नेशनल हाईवे 152 डी पर बाघोत-सेहलंग के बीच में कट बनवाने और कनीना-उन्हानी, अटेली के सरकारी महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर कक्षाएं चालू करने की मांग की गई। बसपा नेता अतरलाल ने सरकार पर अटेली क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पारित प्रस्तावों को तत्काल पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि बाजरा की सरकारी खरीद 20 सितंबर तक शुरू नहीं की गई तो उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। रघुवीर सिंह, रामपत शास्त्री, राजेंद्र यादव, शेर सिंह यादव ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से अविलंब पंचायत में पारित प्रस्तावों को मानने की अपील की। इस अवसर पर रविदत्त, घीसाराम, किशन कुमार, सतीश कुमार, दाताराम शर्मा, बलवंत आर्य, नरेंद्र, सतीश, राजवीर, संतोष, सुमेर, हेतराम सहित अनेक किसान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें