फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: झमाझम बारिश से हुआ जलभराव

Sat, 16 Sep 2023 10:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में एक बार फिर से मानसून की सक्रियता देखने को मिल रही है। जिसके चलते शनिवार तीसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। जिस कारण मौसम सुहावना बना रहा। वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव भी हो गया। जिससे लोगों को परेशानी हुई। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 33.5 व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सायं पांच बजे तक 8 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन


शहर में विभिन्न स्थानों पर हुआ जलभराव

शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद ही शहर की मोहिनी गली, पार्क गली, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास, नगर परिषद के सामने व सैन चौक के अलावा मोहल्ला जमालपुर, मोहल्ला रावका, पुरानी कचहरी के सामने जल भराव हो गया। जिसके चलते लोगों की परेशानी बढ़ गई। शहर की पानी निकासी की व्यवस्था सही नहीं होने से हल्की बारिश में ही शहर में जल भराव की समस्या बन जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें