फोटो नंबर- 16सरल साइट में आ रही समस्या के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाते हरिश कुमार व
नारनौल। सरल साइट में परेशानी और सीईटी की अंतिम तिथि बढ़वाने व विकास कार्यों को लेकर क्षेत्र से लोगों के एक दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। समस्यास से अवगत करवाया।
सीएससी संचालक हरीश सैनी ने बताया कि सरल साइट लंबे समय से ठीक से कार्य नहीं कर रही। इस कारण विद्यार्थियों के जाति प्रमाण-पत्र और रिहायशी दस्तावेज बनाने में परेशानी आ रही है। वहीं प्रमाण पत्र नहीं बन पाने के कारण कई विद्यार्थी सीईटी के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सरल साइट में आ रही समस्या को दूर करने और सीईटी के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया की साइट में आ रही समस्या को जल्द दूर किया जाएगा। सीईटी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर विचार किया जाएगा।
वहीं वार्ड नंबर एक के पार्षद संजय कुमार सैनी ने गांव ढाणी किरारोद में युवाओं के लिए खेल मैदान बनवाने की मांग रखी। इस अवसर पर सैनी सभा के कोषाध्यक्ष बलवंत सैनी, बालकिशन ठेकेदार और प्रवेश सैनी आदि उपस्थित रहे।