फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अटेली के प्रधान बने बलवीर यादव

Wed, 18 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 12बलवीर यादव।
विज्ञापन
मंडी अटेली। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन समिति की बैठक बुधवार को हनुमान मंदिर में हुई। अध्यक्षता जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा ने की। संगठन समिति के वार्षिक चुनाव कराए गए। इसमें बलवीर सिंह यादव को ब्लॉक प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

शिक्षाविद डॉ. छतर सिंह वर्मा उप प्रधान, सचिव ओम प्रकाश वर्मा, कोषाध्यक्ष सावत सिंह, संगठन सचिव बनवारी लाल तथा सुरेश कुमार सैनी और संतोष कुमार को संयुक्त सचिव बनाया गया। ब्लाॅक कार्यकारिणी में हरि सिंह यादव, नेमीचंद गुप्ता, सूरजभान, विजय कुमार शर्मा को शामिल किया गया।
बैठक में जिला प्रधान घनश्याम दास शर्मा ने कहा कि सरकार रिटायर कर्मचारियों पर काले कानूनों के जरिए लगातार हमले कर रही है। संसद में बनाए गए पेंशन एक्ट के तहत 2025 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ नहीं मिलेगा। यह सरकार का गलत फैसला है। इससे सरकार अपनी जिम्मेदारियों से बचना चाहती है।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रधान बलवीर यादव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगें अब तक पूरी नहीं हुई हैं। पेंशन, मेडिकल भत्ता, कैशलेस मेडिकल सुविधा, एलटीसी सुविधा, फैमिली पेंशन दी जाए। रिटायर कर्मचारियों को आयकर से भी मुक्त किया जाए।

इस मौके पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता छगनलाल, धर्मेंद्र यादव, हंसराज, किशोरी लाल रोहिला, प्रहलाद सिंह, मास्टर गोपी राम, सुंडा राम, पटवारी सतबीर, मास्टर धर्मपाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें