फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नई ट्रेनों, कम किराये और नारनौल स्टेशन पर बेहतर सुविधाओं की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी-नारनौल-नीमका थाना-रींगस-फुलेरा रेलमार्ग पर नई और लंबी दूरी की ट्रेनें चलाने की मांग तेज हो गई है। दैनिक रेल यात्री एवं जन कल्याण संघ ने जयपुर में रेलवे अधिकारियों से मुलाकात कर यात्रियों की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन

संघ अध्यक्ष गणेश शर्मा ने बताया कि यह रेलमार्ग दक्षिण हरियाणा को दिल्ली-एनसीआर और जयपुर से जोड़ता है, लेकिन यहां रेल सेवाओं का पर्याप्त विस्तार नहीं हुआ है। संघ ने डेहर का बालाजी ट्रेन को जयपुर या खातीपुरा तक बढ़ाने, टनकपुर सेवा रोज चलाने और दिल्ली-जयपुर दैनिक इंटरसिटी शुरू करने की मांग की।
इसके अलावा कुछ ट्रेनों को दोबारा पैसेंजर के रूप में चलाने और कोरोना काल के बाद बढ़े किराये की समीक्षा की मांग की गई। नारनौल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर बड़ा यात्री शेड और सीसीटीवी लगाने की मांग भी रखी गई। अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें