फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पैसों के विवाद में युवक का अपहरण, मारपीट के बाद खेतों में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी सड़क पर गांव चंदपुरा फ्लाईओवर के पास बुधवार रात पैसों के विवाद में गांव गणियार निवासी यशपाल के साथ मारपीट कर उसके अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यशपाल ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात वह चंदपुरा फ्लाईओवर के पास था। इसी दौरान बोलेरो सवार कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। कुछ समय बाद आरोपी उसे अटेली गांव के पास नहर के समीप खेतों में छोड़कर फरार हो गए।
घटना के बाद यशपाल ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने गांव अटेली निवासी राहुल, बौचडिया निवासी पवन, गणियार निवासी अजय, पटोदी निवासी नीतिन और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यशपाल और आरोपियों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के चलते युवक के साथ मारपीट और अपहरण की वारदात की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें