फोटो नंबर-23इलैक्ट्रोनिक की दुकान पर गीजर की खरीदारी करता ग्राहक। संवाद
नारनौल। शहर में ठंड बढ़ते ही इलेक्ट्रिक गीजर की मांग में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। सुबह-सुबह चलने वाली ठंडी हवाओं के बीच जहां लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं, वहीं घरों में गर्म पानी का उपयोग भी बढ़ गया है।
इनकी कीमत पांच हजार से दस हजार रुपये के बीच है। वहीं रसोई और छोटे घरेलू उपयोग के लिए तीन लीटर क्षमता वाले छोटे गीजर की भी अच्छी मांग बनी हुई है जिनकी कीमत 2500 से 3000 रुपये तक है।
घरों में रसोई और बर्तन धोने के कार्य के लिए भी महिलाएं अब गर्म पानी का प्रयोग करने लगी हैं जिसके चलते शहर की दुकानों पर गीजर की बिक्री में तेज उछाल आया है।
शहर के लगभग 50 इलेक्ट्रिक्स की दुकानों पर विभिन्न कंपनियों के गीजर उपलब्ध हैं। गीजर विक्रेताओं अनीश चौधरी, विकास और रोहताश ने बताया कि इन दिनों उनके पास अलग-अलग क्षमता और कीमत वाले गीजर की रोजाना अच्छी बिक्री हो रही है।
उन्होंने बताया कि बढ़ती ठंड के कारण हर दुकान से प्रतिदिन आठ से दस गीजर तक बिक रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार बाजार में 25 से 55 लीटर क्षमता वाले गीजर सबसे अधिक बिक रहे हैं।
विक्रेताओं का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, वैसे-वैसे गीजर की मांग और बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि यदि आने वाले दिनों में ठंड और तेज हुई तो गीजर की बिक्री दोगुनी होने की पूरी संभावना है। दुकानदारों के अनुसार इस बार पिछले वर्षों की तुलना में गीजर की बिक्री काफी बेहतर है और ठंड का असर अभी शुरू भर हुआ है।