फोटो नंबर-06जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मौजूद स्कूली विद्यार्थी व अतिथि। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में वीरवार को पॉक्सो अधिनियम व घरेलू हिंसा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर मनीषा कुमारी ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के अधिकारों तथा यौन अपराधों से सुरक्षा के लिए बनाए गए महत्वपूर्ण नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि किसी भी प्रकार का शोषण, अत्याचार, डर या शिकायत होने पर बच्चे तुरंत अपने अध्यापकों, प्राचार्य या अभिभावकों को सूचित करें। कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र कुमार, राजेश गुप्ता, योगेश, योगेश कुमार, विजय सिंह, संतोष कुमारी, सुरेश देवी, सुनीता कुमारी, सुभाष चंद्र, प्रमोद, सोनू, महेश, सतवीर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। संवाद