फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कुमार हत्याकांड को लेकर मृतक के परिजन डीएसपी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अजय कुमार हत्याकांड के लिए मृतक के परिजन और आंबेडकर स्मारक समिति के सदस्य, सर्व मेघवंश समाज के लोग डीएसपी कुशल सिंह से मिले। परिजनों ने 12 अगस्त को मृतक के फोन की कॉल डिटेल वास्ते एप्लीकेशन लगाई। उसके बारे में कॉल डिटेल की भी मांग की और सभी ने कहा कि अजय कुमार की हत्या हुई है।
विज्ञापन

हत्या का मुकदमा दर्ज करके उन्हें एफआईआर की कॉपी दी जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर परिजनों के साथ मौजूद लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि अगर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया जाएगा तो जन आंदोलन कि रूपरेखा बनाकर जल्द ही आंदोलन करेंगे। जिसके कारण कुछ भी हो सकता है उसका स्वयं जिम्मेदार प्रशासन। पुलिस जानबूझकर इस मामले को रफादफा करना और एक्सीडेंट केस बनाने पर जुटी हुई है। इससे इलाके में वह समाज के लोगों में रोष है जबकि दरखास्त में हत्यारे का नाम हेमंत निवासी खातीवास दिया हुआ है।
पुलिस की कार्रवाई संदेहास्पद है। इस मौके पर आंबेडकर सभा के प्रधान सुंदरलाल जोरसिया, मेघवंश महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह नंबरदार, भुपसिंह, मृतक अजय के पिता अमर सिंह, धर्मवीर सिंह, सरजीत सिंह, लालचंद, निहालसिहं निंबी, मैनेजर शांतिलाल पलवल, अतर सिंह रंगा निंबी, रमेश खिच्ची, सूबेदार ओमवीर सिंह बसई, राकेश दहिया, विजय चौटीवाला, डॉ. हरिसिह, धन्नाराम, मैनपाल मालडा, मनोज निंबी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें