फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क पर बने गहरे गड्ढे, राहगीर परेशान

विज्ञापन
फोटो 19वार्ड नंबर 11 में बने गड्ढों को दिखाते स्थानीय लोग। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी-नारनौल रोड स्थित एसबीआई गली वार्ड नंबर 11 के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढों की वजह से अब तक कई राहगीर गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र की मुख्य आवाजाही वाला मार्ग है जहां से रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और दुपहिया वाहन चालक गुजरते हैं। रात के समय रोशनी की कमी के कारण यह गड्ढा और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है।
कई बार वाहन चालकों के संतुलन बिगड़ने से हादसे होते-होते बचे हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय निवासियों धनश्याम जागिड़, सोनू तंवर, दिनेश, चप्पू लोहार, राजेंद्र सिंह, बाबा सरदार सिंह सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस गड्ढे को भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कोई बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें