फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: लोकल रूटों पर बसों की संख्या घटने से यात्री परेशान

Thu, 06 Nov 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बूथ पर की सतनाली की  बस---संवाद - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता रामखेलावन माली।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बस स्टैंड महेंद्रगढ़ पर इन दिनों बसों की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोकल रूटों पर बसों की संख्या घटने से आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। महेंद्रगढ़ से सतनाली व अटेली रूट पर आए दिन बसों के कट लगे रहते है, जिससे यात्रियों को दूसरे बसों पर निर्भर रहते है।
विज्ञापन

रामनिवास, प्रमोद, गजानंद, रामौतार व नरेंद्र ने बताया कि वे प्रतिदिन 200 यात्री महेंद्रगढ़ से सतनाली के लिए आवागमन करते है। सतनाली व अटेली रूट पर एक से दो बसों की कट लगते रहते है। उन्होंने बताया कि पहले जहां हर घंटे बसें उपलब्ध रहती थीं, वहीं अब कई रूटों पर दो से तीन घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ता है।
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को तो कभी-कभी ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे उनका खर्च बढ़ रहा है। कई बार तो खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है क्योंकि बसों में भीड़ अत्यधिक हो जाती है। यात्रियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द लोकल रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाए और फेरे बढ़ाए जाएं।
विज्ञापन



वर्जन...
बस स्टैंड से सतनाली रूट पर किसी कारणवंश बस कट लग जाते है। उस बसों को जगह दूसरी बसों को भेजा जा रहा है। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। महाप्रबंधक से अतिरिक्त बसों की मांग की गई है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।- हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें