फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव माधोगढ़ निवासी व्यक्ति की थ्रेसर में आने से मौत हो गई। परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव माधोगढ़ निवासी 37 वर्षीय प्रदीप गांव के ही अनूप के साथ रविवार को गांव बारड़ा में कड़बी कटाई करने गए था। प्रदीप का रविवार को मशीन में हाथ आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर गए। सोमवार को उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल प्रदीप की मौत हो गई। परिजन उसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में गांव माधोगढ़ निवासी मृतक के पिता मनीराम ने बताया कि उनका 37 वर्षीय लड़का प्रदीप माधोगढ़ के अनूप के पास पगार पर ट्रैक्टर थ्रेसर पर नियमित रूप से कार्य करता था। रविवार सुबह 10 बजे अनूप के साथ गांव बारड़ा के खेत में लगी कड़बी काटने के लिए गए थे। वह अपने लड़के के लिए खाना लेकर खेत में पहुंचा तो ये दोनों कड़बी काटने की तैयारी कर रहे थे। अनूप चालक सीट पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उसका लड़का मशीन की जांच एवं साफ-सफाई कर रहा था। ट्रैक्टर चालक अनूप ने गफलत व लापरवाही से ट्रैक्टर को चला दिया जिसके बाद उसके लड़के का हाथ मशीन में आया गया जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के पिता मनीराम के ब्यान पर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अनूप की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। अनूप के खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाए। पुलिस ने अनूप के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच आंरभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें