फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पूर्वी हवा चलने से दिन के तापमान में आई कमी, रात का तापमान बढ़ा

Thu, 13 Feb 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पूर्वी हवा चलने के कारण दिन के तापमान में कमी व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल 15 फरवरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने ठंड के तेवरों को ढीला कर दिया है। इसके अलावा बुधवार को 5 से 7 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली पूर्वी हवा के चलते अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र में मौसम में बदलाव और आंशिक बादलवाही के साथ मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
चंद्रमोहन ने बताया कि बुधवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 10.2 डिग्री व अधिकतम तापमान 4 डिग्री की गिरावट के साथ 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें