नारनौल। घर में घुसकर इन्वर्टर की बैटरी और हुक्का चोरी करने के मामले में पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान मोहल्ला मनु नगर निवासी राजेश उर्फ ढीलिया के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपी से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक बरामद की है। आरोपी को न्यायालय ने पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की ओर से लकी व सोनू को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद