फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: विजिलेंस के हत्थे चढ़ी रिश्वतखोर महिलाकर्मी, PM आवास योजना शहरी के नाम पर ले रही थी 15 हजार रुपये

Tue, 28 Feb 2023 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज़ एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

विजिलेंस ने पीएम आवास योजना के नाम पर रिश्वत लेने वाली महिला कर्मी एमआईएस इंचार्ज हैं और भाजपा नेता की बेटी हैं। विजिलेंस के अनुसार नारनौल निवासी पंकज ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में बनने वाले घरों के लिए नगर परिषद में आवेदन किया हुआ हैं।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में पीएम आवास योजना शहरी में किस्त देने के नाम पर 15 हज़ार की रिश्वत मामले में विजिलेंस ने महिला कर्मी कों गिरफ्तार किया हैं। महिला कर्मी एमआईएस इंचार्ज हैं और भाजपा नेता की बेटी हैं। महिला कर्मी दीपिका कौशिक डीसी रेट पर लगी हुई थी। सर्वेयर ने पूछताछ में दीपिका का नाम लिया। बताया जा रहा हैं कि रिश्वत के पैसे दोनों ने आधे आधे करने थे। कल 20 हज़ार कि डिमांड की गई थी, जिसमें 25 हज़ार में सौदा तय हुआ था।

विज्ञापन


पंकज ने दी थी शिकायत
विजिलेंस के अनुसार नारनौल निवासी पंकज ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में बनने वाले घरों के लिए नगर परिषद में आवेदन किया हुआ हैं। इसके लिए वह नप में कार्यरत सर्वेयर अर्जुन कुमार से वह कई बार मिला, लेकिन अर्जुन उसके चक्कर लगवाता रहा। अर्जुन ने पंकज से काम करने की एवज में 20 हजार रुपए की मांग की। इस पर पकंज ने रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस को दी।

सर्वेयर को कल रात किया गया था गिरफ्तार
सोमवार शाम को विजिलेंस के अधिकारियों ने पंकज को 15 हजार रुपए अर्जुन को देने के लिए दिए। उन नोटों पर हस्ताक्षर किए गए। पंकज ने नगर परिषद पहुंचकर अर्जुन को रुपये पकड़ा दिए तथा टीम को इशारा कर दिया। इशारा पाते ही टीम ने अर्जुन को रंगे हाथों पकड़ लिया था। विजिलेंस उसे पकड़कर अपने साथ ले गई थी, जहाँ पूछताछ में उसने दीपिका कौशिक का नाम लिया। इसके बाद दीपिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें