फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसा कैंटर, दो लोगों की मौत, दो घायल

Thu, 18 May 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-रोहतक हाईवे पर मंगलवार देर रात पटौदी रोड फ्लाईओवर के समीप एक कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक ड्राइवर और सहायक की मौत हो गई। कैंटर चालक सहित दो लोग गंभीर से घायल हो गए। दोनो को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।       
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 2 बजे रोहतक से रेवाड़ी की तरफ आ रहे एक तेज कैंटर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। हादसे के समय ट्रक स्टाफ राजस्थान के गांव अर्निया निवासी सुरेश और रामसहाय ट्रक के पीछे तिरपाल बांध रहे थे। अचानक कैंटर की टक्कर लगने से दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया तथा कड़ी मशक्कत के बाद मृतकों को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें