चरखी दादरी-महेंद्रगढ़ स्टेट हाईवे पर गांव आदलपुर के अड्डे पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने उपस्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उपचार किया। अभी तीनों ही उपस्वास्थ्य केंद्र पर उपचाराधीन हैं।
मिली जानकारी के अनुसार आफताब पुत्र नसरूद्दीन (36) तथा साहिब पुत्र शादत (22) निवासी पश्चिम बंगाल गांव बास में एक भट्ठे पर काम करते हैं दोनों ही बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ जा रहे थे जबकि गांव आदलपुर निवासी बिजेंद्र सिंह पुत्र बगड़ावत अपनी बाइक को गांव की ओर मोड़ते समय दोनों बाइकों की भिडंत हो गई। दोनों बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।