हरदोई। नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक से तीन ठगों ने ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। बरौली निवासी युवक का यह भी आरोप है कि नौकरी नहीं लगने पर जब रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। टड़ियावां थाना पुलिस ने ठगी के आरोप में तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी हरिश्चंद्र पुत्र रामदास ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें पाला गांव निवासी राजाराम पुत्र छेदीलाल, बिमलेश पुत्र शिव कुमार निवासी जलालपुर थाना मझिला और देहात कोतवाली के मोहल्ला महोलिया शिवपार निवासी विजय अवस्थी पुत्र देवशरण अवस्थी ने नौकरी क ा झांसा देकर 2,50,000 रुपये लिए थे।
पीड़ित ने बताया है कि आरोपियों ने यह रुपये मार्च 2015 से अब तक लिए हैं। कहा कि आरोपियों ने फ र्जी नियुक्ति प्रमाण-पत्र भी दिया। जिसका खुलासा होने पर उसने आरोपियों से रुपये लौटाने को कहा तो चेक दिया था जो कि बाउंस हो गया। इसकी जानकारी देने पर उसे जाति सूचक गालियां व जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।