फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 24 Dec 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड के गांव बजाड़ में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में फांसी का लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सूचना पाकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया तथा आगामी कार्यवाही करते हुए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव बजाड़ निवासी सुरेश (40) ने अपने ही गांव की बणी में जाकर जाल के पेड़ में मफलर का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शव को पेड़ पर झूलता देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को  कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को  सौंप दिया। बताया जाता है कि कुछ दिनों से सुरेश मानसिक रूप से परेशान था  जिस कारण उसने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें