खंड के गांव बजाड़ में एक व्यक्ति ने संदिग्ध हालात में फांसी का लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने सूचना पाकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया तथा आगामी कार्यवाही करते हुए परिजनों को सौंप दिया।
गांव बजाड़ निवासी सुरेश (40) ने अपने ही गांव की बणी में जाकर जाल के पेड़ में मफलर का फंदा बनाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। शव को पेड़ पर झूलता देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि कुछ दिनों से सुरेश मानसिक रूप से परेशान था जिस कारण उसने यह कदम उठाया।