क्षेत्र के गांव छितरौली में शनिवार की देर सायं एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र बलवंत सिंह (18) पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शनिवार की सायं 6 बजे के लगभग रस्सी के सहारे पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजन जब घर आए तो धर्मेंद्र फंसे से लटके हुए एक देखकर एकदम सहम गए और मृतक के पिता बलवंत सिंह के ब्यान पर पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्यवाई करते हुए उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।