फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्तों ने नोंचा

Mon, 06 Mar 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सरकार के बेटी बचाओ अभियान और अन्य प्रयासों के बावजूद बेटियों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव नहीं आ रहा है। अब भी कई जगह जन्म से पहले कन्या भ्रूण हत्या तो कहीं जन्म के बाद बेटियों को स्वीकार नहीं किया जा रहा। ऐसा ही मामला सफीदों में देखने को मिला। रविवार को कस्बे के घोड़ा पुल के पास एक नवजात बच्ची का शव मिला। सुबह नागक्षेत्र के पास घूमने गए कुछ लोगों ने एक कुत्ते को अपने मुंह में एक नवजात शिशु को देखा तो सब हैरान रह गए। कुछ लोगों ने कुत्ते से उसको छुड़वाया। शिशु का शरीर पुरी तरह से मिट्टी में सना था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में कर नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेज दिया। डॉ. संदीप लांबा ने बताया कि पुलिस द्वारा लाई नवजात बच्ची एक या दो दिन की रही होगी। वजन भी करीब तीन किलोग्राम था। बच्ची की प्राथमिक जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए उसे रोहतक भेज दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी विकास ने बताया कि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी के अनुसार हो सकता है कि परिजनों ने उसे पास में ही कहीं दफना दिया और कुत्तों से मिट्टी से बच्ची के शव को निकाल लिया गया हो। उन्होंने कहा कि फिर भी पुलिस मामले का गंभीरता से ले रही है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें