फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बाइक की टक्कर से सात साल के मासूम की मौत, तीन बहनों का इकलौता भाई था कार्तिक, महेंद्रगढ़ में हादसा

Mon, 30 Jun 2025 07:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

बाइक की टक्कर से सात साल के मासूम की मौत हो गई। महेंद्रगढ़ के गांव माजरा कलां में यह हादसा हुआ था। हादसे में तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। घटना का वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन
सात साल का कार्तिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव माजरा कलां में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में सात वर्षीय कार्तिक की मौत हो गई थी। मासूम कार्तिक तीन बहनों का इकलौता भाई था। इस दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना का दो मिनट 15 सेकेंड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शुक्रवार की यह घटना सुबह 11:18 बजे की है। जब बच्चा सड़क पार करने का प्रयास करता है तो उसी समय तेज रफ्तार बाइक उसे जोर से टक्कर मार देती है। टक्कर लगते ही कार्तिक सड़क पर गिर पड़ता है। उसके बाद आसपास के लोग भागकर वहां पहुंचते हैं और बच्चे को उठाकर अस्पताल लेकर जाते हैं। 

विज्ञापन


कार्तिक की तीन बहनें हैं सबसे बड़ी 16 साल की, दूसरी 14 साल की और सबसे छोटी 12 साल की। घटना वाले दिन कार्तिक अपने पिता करण सिंह और मां के साथ खेतों की तरफ जा रहा था। जैसे ही वे गांव के पावर हाउस के पास पहुंचे, महेंद्रगढ़ की ओर से तेज रफ्तार आ रही बाइक के साथ कार्तिक जोरदार टक्कर हो जाती है। बाइक की टक्कर से कार्तिक सड़क पर दूर जाकर गिरा और उसके सिर से खून बहने लगा। हालांकि बाइक सवार भी बच्चे से टकराने के बाद सड़क पर गिर जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे तुरंत महेंद्रगढ़ के निजी अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे हाई सेंटर रेफर कर दिया। जब उसे नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया, तो चिकित्सकों मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने करण सिंह के बयान पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें