फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर दामाद: लुधियाना के कारोबारी की बेटी से भागकर शादी... ससुर की फूंक दी कार, साले को धमकाया, फिर रची साजिश

Mon, 30 Jun 2025 07:21 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

लुधियाना में कारोबारी की कार को आग के हवाले करने वाले शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कारोबारी का दामाद है और उसने कारोबारी की बेटी से भागकर शादी की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के निरंकारी मोहल्ला के खाली प्लाट में खड़ी कारोबारी की आग लगाने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। कारोबारी सतीश जैन की कार को जलाने और उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला और कोई नहीं उनका दामाद है। पुलिस ने आरोपी को काबू करके इस घटना का खुलासा किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान तरुण के तौर पर हुई है। आरोपी ने कारोबारी की बेटी से भागकर शादी की है। 

विज्ञापन


19 और 20 जून की रात निरंकारी मोहल्ला में कारोबारी सतीश जैन की प्लाट में खड़ी कार को आग लग गई थी। इस घटना में कार जल कर राख हो गई थी। दो दिन बाद अज्ञात व्यक्ति ने वाट्सएप काल करके कार जलाने की जिम्मेदारी ली। इसके साथ पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए तो पता चला कि कार को आग कारोबारी के दामाद ने ही लगाई थी।

एसीपी सतविंदर सिंह विर्क ने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि धमकी देने वाला कोई और नहीं, बल्कि खुद सतीश जैन का दामाद तरुण था। तरुण ने 2022 में सतीश की बेटी से भागकर शादी की थी, जिसके बाद पारिवारिक विवाद हो गया और सतीश ने बेटी और दामाद से रिश्ता तोड़ लिया। दिहाड़ी मजदूर तरुण ने अपने कारोबार की शुरुआत के लिए पैसों की लालच में अपने ससुर को धमकाने की साजिश रची। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कार में आग लगाई और फिर साले को फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर तरुण की लोकेशन ट्रेस की और उसे उपकार नगर के दशहरा मैदान से गिरफ्तार कर लिया। तरुण इस वारदात को अंजाम देने के लिए खासतौर पर दिल्ली से लुधियाना आया था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें