पुलिस को सूचना मिली कि निजामपुर में न्यूजीलैंड व इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच पर मुकेश पुत्र छलूराम के घर पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने मुकेश के घर पर छापेमारी की तो सात युवक मोबाइल व लैपटॉप सहित सट्टा लगाते हुए मिले।
नारनौल के निजामपुर में सात युवकों को न्यूजीलैंड व इंग्लैंड के बीच सट्टा लगवाते गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों से सात मोबाइल व तीन लैपटाॅप भी बरामद किए गए है। पुलिस को सूचना मिली कि निजामपुर में न्यूजीलैंड व इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच पर मुकेश पुत्र छलूराम के घर पर सट्टा लगाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने मुकेश के घर पर छापेमारी की तो सात युवक मोबाइल व लैपटॉप सहित सट्टा लगाते हुए मिले।
विज्ञापन
पुलिस जांच में बहरोड़ के मोहल्ला छबलपुरा वार्ड 4 के मनीष से एक मोबाइल, निजामपुर निवासी दीपक के पास मोबाइल व लैपटॉप, निवाजपुर निवासी संदीप से एक मोबाइल, निजामपुर निवासी अमित से एक मोबाइल, निजामपुर निवासी कुलदीप से एक लैपटॉप व नारनौल के मोहल्ला फ्रांसखाना निवासी राहुल से एक लैपटॉप व राजस्थान के खेतड़ी थाने के जमालपुर के अंकित से मोबाइल बरामद किया। पुलिस टीम ने मोबाइल व लैपटॉप कब्जे में लेकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।