फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: मुकुंदपुरा में पकड़ा गया दूसरा तेंदुआ, पशुओं को पंहुचा रहा था नुकसान

Thu, 27 Jul 2023 09:33 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

बुधवार रात को फिर से एक तेंदुआ लगाए गए पिंजरे के पास शिकार के लिए पहुंचा। पिंजरे में पहले से ही शिकार के लिए मीट रखा हुआ था। तेंदुआ जैसे ही शिकार के नजदीक पहुंचा तो वह पिंजरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में मुकुंदपुरा गांव के खेतों में पांच दिन बाद एक बार फिर तेंदुआ को पकड़ा हैं। ग्रामीणों ने गांव में और तेन्दुओ के होने की आशंका जाहिर की थी जिसके बाद वन्य प्राणी विभाग ने गांव में दो पिंजरे जगा रखे थे। बुधवार रात को फिर से एक तेंदुआ लगाए गए पिंजरे के पास शिकार के लिए पहुंचा।

विज्ञापन


पिंजरे में पहले से ही शिकार के लिए मीट रखा हुआ था। तेंदुआ जैसे ही शिकार के नजदीक पहुंचा तो वह पिंजरे में कैद हो गया। इसकी सुचना मिलने पर वन्य प्राणी विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे। फिलहाल तेंदुआ को वन्य प्राणी विभाग के कार्यालय में रखा गया हैं। उसे कुछ देर बाद फिरोजपुर झिरका के जंगलो में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


पांच दिन में दूसरा तेंदुआ पकड़ा
पिछले पांच दिन में वन्य प्राणी विभाग मुकुंदपुरा से दूसरा तेंदुआ पकड़ा हैं। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी गांव में तेंदुआ पकड़ा था।

मुसनौता में भी तेंदुआ
मुसनौता गांव में भी तेंदुआ गायों को अपना शिकार बना रहा हैं। अब तक कई गायों को खा चुका हैं। यहां के ग्रामीण भी तेंदुआ को पकड़ने की मांग कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें