फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: सिरसा के गांव रत्ताखेड़ा निवासी एसपीओ मोहन लाल की सिर में ईंट मारकर हत्या

Thu, 27 Jul 2023 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ओढां, सिरसा (हरियाणा)

सार

मिली जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय मोहन लाल हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर थे। उनकी ड्यूटी फरीदाबाद जिला के थाना सूरजकुंड में थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सूरजकुंड पुलिस थाने में तैनात सिरसा के ओढां थाना क्षेत्र के गांव रत्ताखेड़ा निवासी मोहन लाल की हत्या कर दी गई। इस संबंध में सूरजकुंड पुलिस ने साथी कर्मचारी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपीओ का शव पोस्टमार्टम के बाद बुधवार सायं गांव रत्ताखेड़ा में पहुंचा, जहां उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय मोहन लाल हरियाणा पुलिस में एसपीओ के पद पर थे। उनकी ड्यूटी फरीदाबाद जिला के थाना सूरजकुंड में थी। गांव माकडोला (गुरुग्राम) निवासी सिपाही सुरेश कुमार व एसपीओ मोहन लाल की ड्यूटी सूरजकुंड थाना क्षेत्र में राइडर पर थी।

दोनों की 25 जुलाई की रात्रि को गश्त पर ड्यूटी थी। सुरेश कुमार के मुताबिक ड्यूटी के दौरान करीब सवा नौ बजे मोहन लाल उसे फोन का चार्जर लाने की बात कहकर चला गया। कुछ समय के बाद उसे नजदीक ही चाय का खोखा चलाने वाले व्यक्ति ने उसे सूचना दी कि कोई पुलिसकर्मी बस स्टैंड के पास लहूलुहान पड़ा है।
विज्ञापन


वह जब मौके पर पहुंचा तो घायल एसपीओ मोहन लाल था। उसके सिर से खून बह रहा था। इसके बाद पुलिसकर्मी घायल मोहन लाल को फरीदाबाद के एक अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सामने आया है कि हत्या के कुछ समय पूर्व एक युवक पुलिस प्वाइंट के पास गाली-गलौज कर रहा था। एसपीओ मोहन लाल ने उसे वहां से डांट फटकार कर भगाया था। बताया जा रहा है कि तैश में आकर उक्त युवक ने ही मोहन लाल के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी।

सूरजकुंड थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मोहन लाल वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में एसपीओ के पद पर भर्ती हुआ था। मृतक मोहन लाल अपने तीन भाइयों से छोटा था। वह अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें