फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Sat, 11 Feb 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बसीरपुर के नजदीक शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल  हो गया। दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में शादी के कार्ड देने के बाद वापस  लौट रहे थे। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसारांव सुलताना अहीर निवासी 23 वर्षीय सियाराम तथा 24 वर्षीय धर्मेंद्र राजस्थान के गांव जखराना में अपनी बुआ के यहां शादी का कार्ड देने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे, अभी वे गांव बसीरपुर के नजदीक  ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर की उनकी के साथ टक्कर हो गई।  जिसमें सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई जबकि  धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौका पाकर ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर  पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया। पुलिस ने  पीड़ित परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर  लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें