गुप्तचर विभाग की रिपोर्ट पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने छापेमारी कर अनाज मंडी में अंत्योदय योजना के तहत मिलने वाली साढ़े दस कुंटल चने की दाल को पकड़ा। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
सिटी चौकी पुलिस ने बृहस्पतिवार को अनाज मंडी में छापा मारा। छापे के दौरान एक गोदाम से 42 कट्टे चने के दाल के बरामद किए गए। पुलिस ने दाल को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं इस मामले के कारण फूड एंड सप्लाई विभाग पर सवाल भी खड़े होने शुरू हो गए है।